• June 30, 2025 3:24 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – किशोरी की लाश मिलने से सनसनी, जानें कैसे गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Dec 31, 2022

रोहित – 7903735887 

राजगीर थाना क्षेत्र के नईपोखर गांव के एक कुआं से शनिवार को किशोरी की लाश मिली। जिससे सनसनी फैल गई। सूचना पाकर आई पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। मृतका रामाधीन राजवंशी की 15 वर्षीया बेटी लीला कुमारी है। परिजन घटना को दुर्घटना बता रहे हैं। जबकि, पुलिस को खुदकुशी का अंदेशा है।

थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि परिजन घटना को हादसा बता रहे हैं। जबकि, पुलिस को खुदकुशी का संदेह है। जांचोपरांत मामला स्पष्ट होगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।