• November 20, 2025 8:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एक ही रात दो गांव में लाखों की चोरी, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Dec 31, 2022

राज – 7903735887 

इसलामपुर थाना अंतर्गत हैदरचक गांव में चोरों ने घर का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली। परिवार के लोग पटना गए थे। जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार को लौटने पर खुलासा हुआ। हैदरचक सांसद कौशलेंद्र कुमार का गांव है।

पीड़ित राजेश कुमार ने बताया कि उनके बच्चे पटना में रहकर पढ़ाई करते हैं। घर में ताला लगा वह बच्चों से मिलने गए थे। लौटने पर मुख्य दरवाजा का ताला गायब मिला। अंदर सभी कमरे का ताला टूटा था। सामान बिखरे थे। बदमाशों ने स्टोरवेल, ब्रीफकेस तोड़कर साेने-चांदी के जेवर, कीमती बर्तन, कपड़ा समेत न्य सामानों की चोरी कर ली थी। चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत 15 लाख बताई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

इसी तरह गोखुलपुर ओपी क्षेत्र के महिमाचक गांव में चोरों ने घर से 10 लाख रुपये के जेवर व 75 हजार रुपये नगद चुरा लिये। गृहस्वामी रौशन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह परिवार के साथ बिहारशरीफ गये थे। सुबह पड़ासियों ने उन्हें फोन किया। घर पहुंचे और ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया। घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने एक भी ताला नहीं तोड़ा था। छत से आंगन में होते हुए घर में घुसे थे। कमरे के ताले को मास्टर की से खोल लिया था। अलमारी व बक्से से जेवर, नगद रुपये व अन्य सामान चुरा लिये। उन्होंने प्राथमिकी के लिए थाने को आवेदन दिया है। ओपी प्रभारी इंद्रजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है।