• November 20, 2025 8:09 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सात नगर निकायों का खुला ईवीएम, जानें जनता किन्हें दी ताज…

ByReporter Pranay Raj

Dec 20, 2022

राज – 7903735887 

सात नगर निकायों का मतगणना मंगलवार को नालंदा कॉलेज में किया गया। पहले चरण में हरनौत, एकंगरसराय, नालंदा, चंडी, सिलाव, गिरियक, हिलसा व सिलाव नगर निकायों के लिए चुनाव हुआ था। सातों नगर निकायों के मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद के अलावा 115 वार्ड पार्षदों का रिजल्ट घोषित किया गया। हिलसा के मुख्य पार्षद धनंजय कुमार जिले के सभी सात नगर निकायों में सबसे अधिक वोटों से जीते।

मतगणना केंद्र के आस-पास सुबह से ही लोगों की भीड़ रही। ठंड के कारण मतों की गिनती शुरू होने में देर तो हुई ही, परिणाम 10.30 बजे के बाद से आना शुरू हो गया। मतगणना केंद्र में प्रवेश के दौरान दो शराबी भी पकड़े गए।

सिलाव व हिलसा के वोटरों ने नये चेहरों पर भरोसा जताया। सिलाव के 16 में से 10 वार्ड पार्षद चुनाव हार गये। मुख्य पार्षद प्रियंका कुमारी इस बार वार्ड-2 से पार्षद में उतरी थीं और जीतीं भी। पूर्व उपमुख्य पार्षद शाईस्ता परवीन इस बार मुख्य पार्षद के लिए मैदान में उतरी थीं। उन्हें जनता ने नकार दिया।

उपमुख्य पार्षद के लिए पहली बार सीधे चुनाव कराया गया था। पिछले बोर्ड के मुख्य व उपमुख्य पार्षद भी मैदान में किस्मत आजमाने उतरे थे। उन्हें जनता ने नकार दिया। इसी प्रकार हिलसा नगर परिषद क्षेत्र से 26 पुराने वार्ड पार्षदों में से 21 को जनता ने नकार दिया।