• November 20, 2025 8:09 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ये कैसी पुलिसिंग? गिरफ्तार को छोड़ने का आरोप, थाने के फुटेज जांच की गुहार

ByReporter Pranay Raj

Dec 19, 2022

रोहित – 7903735887 

अस्थावां थाना क्षेत्र के धोबी बिगहा गांव में भूमि विवाद में हुई मारपीट में दो पक्ष के तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मी चंदन कुमार उनके पिता शिवालक यादव और दूसरे पक्ष के विकास कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। चंदन के परिजन ने बताया कि उनकी भूमि पर खिड़की-नाली बनाया जा रहा था। जिसके विरोध करने पर मारपीट की गई। परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाया कि धमकी देकर केस के आवेदन से लूटपाट का आरोप हटा दिया गया। यही नहीं, दो गिरफ्तार आरोपी को पुलिस रिहा भी कर दी। इसकी जांच थाने के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से कराई जा सकती है। इसी तरह दूसरा पक्ष विवादित भूमि को अपनी बता रहा है।
थानाध्यक्ष सोएब अख्तर ने बताया कि दोनों पक्ष के लोग जख्मी हुए हैं। जख्मी को इलाज के लिए भेज दिया गया। जांचोपरांत पुलिस दोनों पक्ष के आरोपियों पर कार्रवाई करेगी। जख्मी होने के कारण आरोपियों को पकड़ा नहीं गया।