• June 7, 2025 10:08 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दुश्मन को भी न आए इतनी बेरहम मौत, युवती के हुए कई टुकड़े…

Dec 19, 2022

आशीष – 7903735887 

राजगीर-तिलैया रेलखंड पर झुनकिया बाबा मंदिर के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से युवती की कटकर मौत हो गई। मृतका की पहचान गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के महुआ बगीचा के नरेश यादव की 19 वर्षीया पुत्री प्रियंका कुमारी के रूप में हुई। ग्रामीणों की मानें तो युवती ने खुदकुशी की। हालांकि, रेल पुलिस इसकी जांच में जुटी है। ट्रेन की चपेट में आकर युवती के शरीर के कई टुकड़े हो गए।

राजगीर रेल थाना प्रभारी सूदन रजक ने बताया कि राजगीर से गया जा रही मालगाड़ी की चपेट में युवती आ गयी। थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में ले लिया गया है। परिवार को सूचना दे दी गयी है।