• November 20, 2025 8:09 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा –  माउंट लिट्रा जी स्कूल में चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ रंगारंग आगाज ….

ByReporter Pranay Raj

Dec 19, 2022

राज – 7903735887 

सिलाव प्रखंड के नेपुरा गांव स्थित  माउंट लिट्रा जी स्कूल स्कूल में सोमवार को चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता की रंगारंग शुरुआत हुई। स्कूल का संचालन प्रज्ञा फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से किया जा रहा है। चेयरमैन अमन कुमार व सदस्य पप्पू कुमार ने झंडा फहराकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इसके बाद मशाल जलाकर व गुब्बारा उड़ाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा गया।


चेयरमैन ने कहा कि छात्रों को अपने कर्त्तव्य के प्रति हमेशा जागरूक रहना चाहिए। कड़ी मेहनत व अनुशासित छात्र ही बुलंदियों को छूते हैं।  आज बिहार के खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हम बच्चों को उसके क्षमता के अनुसार उनके सर्वांगिण विकास के लिए सतत प्रयासरत हैं। पहले दिन 50, 100, 200, 800 मीटर रेस, डिस्कस थ्रो, खोखो, टैग ऑफ वार खेल प्रतियोगिता हुई। चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, रस्सी खींच आदि खेलों का आयोजन होगा। कक्षा के हिसाब से छात्रों को वर्ग में बांटा गया है। स्कूल के छात्र पहले भी जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुके हैं। 22 दिसंबर को समारोह आयोजित कर विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा।

प्रतियोगिता में शिक्षक सोमनाथ परिया, अजीत कुमार, शीतल प्रियदर्शी, संगीता कुमारी आदि खेल के आयोजन में सहयोग कर रही है।