• June 7, 2025 4:36 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ससुराल के चौखट पर अनशन कर विवाहिता मांग रही इंसाफ, जानें मामला …

Dec 13, 2022

सौरभ – 7903735887 

चंडी थाना अंतर्गत अकैड़ गांव में मंगलवार को बहू को बाहर कर दिया गया। जिसके बाद नवविवाहिता ससुराल के दरवाजे पर अनशन पर बैठ गई। पति व ससुराली परिवार घर में ताला लगाकर गांव से फरार हो गया। अनशन पर बैठी नीतू कुमारी ने बताया कि छह माह पहले उनकी शादी जीत सिन्हा से हुई थी।
शादी के कुछ दिन के बाद ही ससुराली परिवार दहेज की मांग करने लगा। मांग पूरी नहीं होने पर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था। सितंबर में जेवर व अन्य सामान छीनकर उसे घर से निकाल दिया गया। जिसके वह महिला थाना में केस की। केस करने पर उसे घर में रखा गया। सुबह में फिर से परिवार दहेज की मांग करते हुए उन्हें निकाल दिया। पति की पहली पत्नी किसी के साथ भाग गई। तब उन्होंने दूसरी शादी की। विवाहिता ससुराल के दरवाजे भूखी-प्यासी बैठकर आंसू बहा रही है।