• November 20, 2025 8:05 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ठण्ड में आम के साथ खास के घरों को चोर बना रहे निशाना, सैन्य अधिकारी बनें शिकार…

ByReporter Pranay Raj

Dec 13, 2022

सूरज – 7903735887 

बदमाशों ने सोमवार की रात बंद पड़े कर्नल के घर को निशाना बनाते हुए 10 लाख के कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया है। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय मोहल्ले में हुई। पीड़ित ईश्वरी प्रसाद के पुत्र रवि रंजन है। जो इंडियन आर्मी में कर्नल के पद पर तमिलनाडु के कोयंबटूर में पदस्थापित हैं। घटना का पता मंगलवार को उस वक्त चला जब घर की साफ सफाई करने गांव की एक महिला आई।

पीड़ित कर्नल रवि रंजन के मामा संजय मेहता ने बताया कि बदमाश छत के सहारे घर में प्रवेश कर गया और बारी बारी से 8 कमरों के ताले को तोड़कर करीब 10 लाख की संपत्ति को चुरा लिया। जिनमें जेवरात,टीवी समेत अन्य कीमती सामान शामिल है। परिवार के आ जाने पर ही आंकड़ा और बढ़ सकता है। सभी कमरों से बदमाशों ने स्टोरवेल तोड़ चोरी की। फर्श पर खून का निशान भी मिला। जिससे प्रतीत होता है कि चोरी के दौरान बदमाश जख्मी हुआ। 15 दिन पूर्व ही परिवार बेटे के यहाँ गया था।

बंद पड़े मकान में चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई और खून के धब्बे को सहेज कर जांच के लिए अपने साथ ले गई। प्रभारी थानाघ्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा। चोरी किए गए सामानों का आकलन किया जा रहा है।