• November 20, 2025 8:06 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – देशभक्ति के जज्बे जगा गया विहिप-बजरंग दल का काफिला…

ByReporter Pranay Raj

Dec 11, 2022

रोहित – 7903735887 

विश्व हिदू परिषद और बजरंग दल द्वारा गीता जयंती के मौके पर रविवार को श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से शौर्य संचलन निकाली गई। शौर्य संचलन की अगुवाई कुंदन कुमार द्वारा किया गया। इस मौके पर उन्होनें कहा कि आज विश्व मे हिदुत्व का झंडा लहरा रहा है। देश में राममंदिर निर्माण एक ख्याति बनी है। पूरा विश्व हिंदुओ की ओर आशा भरी निगाह से देख रहा है।
इस दौरान भारत माता की जय, जय श्रीराम, वन्दे मातरम के जयकारों से शहर गूंजायमान हो गया। रैली में कार्यकर्ताओं ने हाथों में भगवा झंडा लेकर संचलन गीत कतारबद्ध होकर अस्पताल चौक , भरावपर , पोस्टऑफिस मोड़ पुलपर , अम्बेर चौक, होते हुए पुनः श्रम कल्याण केंद्र में आकर भारत माता के जयकारे के साथ संपन्न हुआ।
शौर्य संचलन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किया गया था | रैली में बीडीओ अंजन दत्ता, सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी स्वयं भारी संख्या में पुलिस बलों के साथ कमान संभालते हुए साथ साथ चल रहा थे। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत मंत्री परशुराम सिंह , प्रशासनिक प्रमुख राम बहादुर सिंह, धीरज कुमार, सुबोध कुमार, धर्मवीर प्रसाद, त्रिलोकी प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद थे।