• November 20, 2025 8:10 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पॉश इलाके में बदमाशों ने युवक के सीने में मार दी गोली…

ByReporter Pranay Raj

Dec 8, 2022

रोहित – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र का पॉश इलाका सुंदरगढ़ मोहल्ला में गुरुवार की शाम दो पक्ष बदमाश अंधाधुंध फायरिंग कर रहे थे। उसी दौरान घर की खिड़की से झांक रहे युवक के सीने में गोली लग गई। परिजन जख्मी संतोष कुमार के पुत्र रिशू कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाएं। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना के बाद सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी, थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।
परिवार ने बताया कि दो पक्ष के बदमाश फायरिंग कर रहे थे। युवक खिड़की से बाहर झांक रहा था। उसी दौरान उसे गोली लग गई। प्रत्यक्षदर्शी एक दर्जन राउंड फायरिंग की बात कह रहे हैं। चर्चा है कि वर्चस्व विवाद में बदमाश गोलीबारी कर रहे थे। थानाध्यक्ष विरेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। बदमाशों की पहचान के लिए इलाके का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।