• June 13, 2026 11:10 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बोरा खोलने पर निकल गई ग्रामीणों की चीख, जानें क्या था बोरे में…

ByReporter Pranay Raj

Dec 4, 2022

राज -7903735887 

सरमेरा थाना अंतर्गत सोनडीहा गांव के धान के खेत में रविवार को एक बोरा फेंका मिला। बोरा खोलने पर ग्रामीणों की चीख निकल गई। बोरे में नवविवाहिता की लाश थी। मृतका छोटू चौहान की 19 वर्षीया पत्नी सोनी कुमारी है। मायके के परिजन ससुराली परिवार पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
मृतका के पिता पटना जिला के बाढ़ थाना क्षेत्र के हरौली गांव निवासी सत्येंद्र चौहान ने बताया कि 6 माह पहले उन्होंने बेटी की शादी की। परिवार दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। ननद गुड़िया देवी ने कॉल कर बताया कि बेटी की मौत हो गई है। जिसके बाद वे लोग सोनडीहा पहुंचे। ससुराली परिवार फरार था। ग्रामीणों ने खेत में शेव फेंके जाने की खबर मिली। थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई करेगी।