• November 20, 2025 7:31 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ऑनलाइन मंगाया था स्मार्ट वॉच, निकला…

ByReporter Pranay Raj

Nov 30, 2022

सूरज – 7903735887 

ऑनलाइन खरीदारी करने वाले सावधान हो जाएं। बिहारशरीफ के एक युवक ने मंगाया था स्मार्ट वाच, निकले कंचे(कांच की गोलियां)। मामला लहेरी थाना क्षेत्र के भैंसासुर मोड़ का है। पीड़ित विकास कुमार है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विकास ने स्मार्ट वाच ऑर्डर किया था। बुधवार को डिलीवरी ब्यॉय घड़ी देने आया था। विकास ने रुपये देकर पैकेट ले लिया। घर जाकर पैकेट खोला तो कंचे निकला। तुरंत वह घर से बाहर निकला। संयोग से डिलीवरी ब्यॉय वहीं था। विकास ने शिकायत की तो उसने कंपनी के अधिकारी से बात की। उसके बाद विकास से लिये गये 1600 रुपये वापस कर दिया। इस मामले में किसी ने शिकायत नहीं की।