• November 20, 2025 7:29 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – वारदात: बीच सड़क युवक को मारी गोली, जानें कारण….

ByReporter Pranay Raj

Nov 27, 2022

राज – 7903735887 

बिहार थाना अंतर्गत अम्बेर मोड़ के समीप रविवार को दिन के उजाले में दो बदमाशों ने युवक के गुदे में गोली मार दी। घटना को अंजाम दे बदमाश फरार हो गया। राहगीरों के सहयोग से पुलिस जख्मी को अस्पताल लाई। जहां इलाज में घंटों देरी पर लोगों ने हंगामा किया। इलाज की खानापूर्ति के बाद जख्मी को विम्स रेफर कर दिया गया।
जख्मी रहुई थाना क्षेत्र के हवनपुरा गांव निवासी शंकर प्रसाद का पुत्र गौरव कुमार है। फर्द बयान के आधार पर दो बदमाशों पर केस दर्ज किया गया है। जख्मी ने घटना के कारणों का खुलासा नहीं किया। पुलिस प्रेम प्रसंग में घटना का अंदेशा जता रही है।
बिहार थानाध्यक्ष विरेंद्र यादव ने बताया कि जख्मी के बयान पर उसके दो दोस्तों को आरोपित किया गया है। कारण का खुलासा नहीं हो सका है। प्रेम प्रसंग में घटना का अंदेशा है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।