• February 25, 2026 1:56 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – उत्पाद के महिला सिपाही की सूबे में चर्चा, जानें कारनामा ….

ByReporter Pranay Raj

Nov 26, 2022

राज – 7903735887 

उत्पाद विभाग के महिला सिपाही रानी कुमारी की सूबे में जोरशोर से चर्चा हो रही है। नशामुक्ति दिवस के मौके पर विभाग के महानिदेशक बी.कार्तिकेय धनजी से प्रशस्त्रि-पत्र मिलने के कारण आरक्षी की सराहना सूबे में हो रही है। कर्तव्यनिष्ठा के लिए महिला सिपाही को सम्मान मिला।

उत्पाद अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि शराबबंदी कानून पर सख्ती में महिला सिपाही का सराहनीय योगदान रहा। आरक्षी ने सम्मान पाकर विभाग का मान बढ़ाया है। आरक्षी ने बताया कि वरीय अधिकारी द्वारा दिए गए टास्क को वह ईमानदारी पूर्व करती हैं। यही कारण है कि उन्हें सम्मान मिला।