• June 7, 2025 10:33 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गोलीबारी के बाद ग्रामीणों ने छीना पिस्टल, बदमाश…

Nov 25, 2022

सूरज – 7903735887 

सिलाव थाना अंतर्गत करियना गांव में गुरुवार को बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने खदेड़कर बदमाशों से पिस्टल छीन लिया। हालांकि, किसी तरह बदमाश फरार होने में सफल रहा। फरार हुए बदमाश अनीश और विक्की कुमार है। सूचना के बाद गांव पहुंची पुलिस हथियार को जब्त कर ली।
थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि दहशत फैलाने की मंशा से बदमाशों ने फायरिंग की। केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।