• June 12, 2026 12:37 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गोलबंदी में जुटीं डिप्टी मेयर प्रत्याशी, स्मार्ट सिटी पर उठाया सवाल…

ByReporter Pranay Raj

Nov 21, 2022

रोहित – 7903735887 

पटेल विकास मंच के अध्यक्ष अभिराम गौरव उर्फ सोनू पटेल की डिप्टी मेयर प्रत्याशी पत्नी सुनीता कुमारी जनता की गोलबंदी में जुटी हैं। उन्होंने सोमवार को अपने आवास पर बैठक आयोजित की। जिसमें गणमान्य लोग शामिल हुए। प्रत्याशी ने जनता को गोलबंद करने की मंशा से स्मार्ट सिटी पर सवाल उठाया। कहा कि शहर की स्थिति नारकीय है। न जल निकासी की व्यवस्था है न सड़क की। अपने सुविधाओं के अधिकार से नागरिक वंचित हैं। उन्हें मौका मिला तो सही मायने में वह शहर को स्मार्ट बनाएंगी।

अभिराम गौरव उर्फ सोनू पटेल का कहना है कि उनकी पत्नी एक शिक्षित ऊर्जावान और समर्पित प्रत्याशी हैं। इन्हें मौका मिला तो यह शहर को स्मार्ट बनाएंगी। सभी समुदाय का विकास होगा।

इस मौके पर अरुण कुमार कश्यप, अनिल कुमार पटेल, चंद्रशेखर प्रसाद, भगवान कुमार, पप्पूजी, सत्य प्रभाकर, आलोक कुमार अधिवक्ता, करुणा सिन्हा, पूजा देवी, सुधीर प्रसाद, अजीत कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।