• June 7, 2025 9:55 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बच्चे की मौत के बाद एनएच 20 पर हंगामा, जानें घटना…

Nov 20, 2022

आशीष – 7903735887 

पावापुरी ओपी क्षेत्र के करमपुर गांव के पास एनएच 20 पर सड़क निर्माण में लगे हाइवा से कुचलकर 13 साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक बब्लू प्रसाद का इकलौता पुत्र विवेक कुमार है। गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजा व निर्माण कंपनी पर कार्रवाई की मांग करते हुए एनएच जाम कर दिया।

हंगामा की सूचना पाकर पहुंची पावापुरी और गिरियक थाना पुलिस पर निर्माण कंपनी गावर से मिलीभगत का आरोप लगा, आक्रोशितों ने उनकी फजीहत की।

उपद्रव बढ़ने पर राजगीर एसडीओ अनिता सिन्हा पहुंची। पदाधिकारी ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिर पारिवारिक लाभ योजना के तहत परिवार को 20 हजार का चेक उपलब्ध कराया गया। तब करीब पांच घंटे बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हुआ। ग्रामीण सड़क निर्माण में लगी गावर कंपनी पर लापरवाही का अरोप लगा रहे थे।