• April 19, 2026 7:44 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – घर पहुंचने के पहले युवक को काल ने लीला, जानें घटना..

ByReporter Pranay Raj

Nov 19, 2022

राज – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के राणा बिगहा गांव के पास शनिवार की शाम ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवारकी मौत हो गई। मृतक नालंदा थाना क्षेत्र के जुआफरडीह गांव निवासी दिनेश शर्मा का 45 वर्षीय पुत्र विनय शर्मा है। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

परिजनों ने बताया कि युवक गांव में दुकान चलाता है। शाम में बिहारशरीफ से गांव लौट रहा था। उसी दौरान बेलगाम ट्रैक्टर उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। अस्पताल में परिवार की चीख पुकार गूंज रही थी।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि परिजन के बयान पर केस दर्ज कर, पुलिस अग्रेतर कार्रवाई करेगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।