• November 20, 2025 7:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मौत की भरमार, अलग-अलग इलाके में पांच की गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Nov 18, 2022

सूरज – 7903735887

मानपुर थाना क्षेत्र के तियूरी गांव के गोइठवा नदी में शुक्रवार को शौच गई महिला की डूबकर मौत हो गई। मृतका शिवकुमार मिस्त्री की 68 वर्षीया पत्नी उषा देवी हैं। थानाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
इसी तरह गुरुवार की शाम करायपरसुराय थाना इलाके में हुई दुर्घटना में बाइक सवार की जान चली गई। जबकि, दो सवार जख्मी हो गए। इधर, वेना थाना क्षेत्र के नीमाकोल गांव के निकट शुक्रवार की देर शाम सड़क किनारे रखे ईंट के ढेर से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक चंडी थाना क्षेत्र हौलाचक गांव का बताया जाता है।
उधर, छबिलापुर थाना अंतर्गत वनछिली गांव के समीप रविवार को ट्रैक्टर के टक्कर से बाइक सवार अधेड़ जख्मी हो गए थे। जख्मी की मौत शुक्रवार को इलाज के दौरान पटना में हो गई। मृतक सिलाव के बरनौसा गांव निवासी नंदन महतो के 50 वर्षीय पुत्र संतलाल महतो हैं।
वहीं, अस्थावां थाना क्षेत्र के बलवापर गांव के समीप शुक्रवार को ई रिक्शा की टक्कर से महिला की मौत हो गई। मृतका 68 वर्षीया सीतामिया देवी मुस्तफापुर गांव स्थित बैंक की शाखा से पेंशन की राशि निकाल लौट रही थी। उसी दौरान हादसा हुआ। थानाध्यक्ष सोएब अख्तर ने बताया कि वाहन को जब्त कर चालक ओंदा निवासी मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।