• June 7, 2025 9:39 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – छेड़खानी के आरोप में भीड़ ने युवक को पीटा, जानें घटना…

Oct 29, 2022

सूरज – 7903735887 

लहेरी थाना अंतर्गत बड़ी मोहल्ला में भीड़ ने छेड़खानी का अारोप लगाकर एक युवक की धुनाई कर दी। दर्जनों लोग युवक पर लात-घूंसा बरसा रहे थे। युवक पिटाई से बचने के लिए हाथ जोड़ खुद को निर्दोश बता रहा था। कुछ तमाशबीन घटना का वीडियो बना रहे थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस किसी युवक को भीड़ के कब्जे से रिहा करा, उसे अस्पताल लाई।
लोगों ने बताया कि युवक अक्सर मोहल्ला में आकर छेड़खानी करता था। रंगेहाथ पकड़े जाने पर उसकी पिटाई की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।