• February 25, 2026 12:55 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – युवक का हथियार लिए फोटो वायरल, तलाश में जुटी पुलिस…

ByReporter Pranay Raj

Oct 12, 2022

राज – 7903735887 

बिंद थाना इलाके के जखौर गांव निवासी एक बदमाश को हथियार लिए फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बदमाश कई तरह के हथियारों का प्रदर्शन कर रहा है। हथियार प्रदर्शन करने वाला बदमाश जखौर निवासी शुत्रध्न ढाढ़ी का पुत्र गोपाल कुमार बताया जा रहा है। युवक पर पूर्व से कई केस दर्ज है। पुलिस उसे सरगर्मी से तलाश रही है।

ग्रामीणों की माने तो पूर्णिमा के दिन बदमाश ने मेला के दौरान अंधाधुंध फायरिंग कर गांव में दहशत फैला दी थी। यह भी चर्चा है कि शातिर हथियार दिखाकर ग्रामीणों को भयभीत करता है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि हथियार लहराने वाला बदमाश गोपाल कुमार है। उस पर पूर्व से कई केस दर्ज है। पुलिस उसे सरगर्मी से तलाश रही है।