• November 20, 2025 7:25 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दिन में पढ़ाई रात में करता था लूट, तीन कट्‌टा संग धराया…

ByReporter Pranay Raj

Oct 8, 2022

राज – 7903735887 

बिहार थाना पुलिस शनिवार को पटेल नगर स्थित रेखा लॉज में छापेमारी कर तीन किशोरों को निरूद्ध की। किशोरों के बिस्तर के नीचे से तीन कट्‌टा व दो मोबाइल बरामद हुआ। तीनों किशोर दिन में पढ़ाई व रात में लूटपाट करता था।

एसपी अशोक मिश्रा को मिले गुप्त सूचना पर सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी के नेतृत्व में पुलिस कार्रवाई की। छापेमारी टीम में नगर थानाध्यक्ष विरेंद्र यादव, दारोगा संजीव कुमार सिंह, पंकज कुमार पवन, शिवम कुमार सुमन समेत अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

डीएसपी ने बताया कि तीन किशोरों के बिस्तर हटाने पर उसके नीचे से तीन कट्‌टा व दो मोबाइल मिला। जिसके बाद तीनों नाबालिग को निरूद्ध कर लिया गया। किशोरों ने चौंकाने वाला खुलासा किया गया। सभी दिन में विद्यार्थी बनकर लॉज में रहते थे। रात व अल सुबह ये लोग राहगीरों से हथियार के बल पर लूटपाट करते थे।