• November 20, 2025 5:33 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मानवता शर्मसार: सड़क पर तड़प रहे थे डॉक्टर और ग्रामीण बना रहे थे वीडियो..

ByReporter Pranay Raj

Mar 6, 2020

राज की रिपोर्ट – 7079013889 

डॉक्टर हत्या के बाद उनका जख्मी अवस्था में वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में गोली से जख्मी डॉक्टर सड़क पर गिरकर तड़प रहे थे। ग्रामीण डॉक्टर को अस्पताल पहुंचाने के बजाय मोबाइल में डॉक्टर का वीडियो बना रहे थे। वायरल वीडियो ने मानवता को शर्मसार कर दिया। गोलियों से छलनी होने के बाद डॉक्टर सड़क पर तड़प रहे थे। वह अपने हाथों से शर्ट का बटन भी खोल रहे थे। पुलिस भय के कारण ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचाया। सदर डीएसपी इमरान परवेज ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जख्मी को बिना संकोच अस्पताल पहुंचाना चाहिए। मददगारों से पुलिस किसी तरह का सवाल नहीं करेगी। जान बचाने में सभी को सहयोग करना चाहिए। जख्मी इंसान भी किसी परिवार का अहम हिस्सा है।