• November 20, 2025 7:29 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अनोखा तरीका: अंगूठे का निशान चोरी कर ठगी करते लोजपा नेता गिरफ्तार, जानें ठग ….

ByReporter Pranay Raj

Sep 28, 2022

सूरज – 7903735887 

राजगीर थाना पुलिस ने बुधवार को अनोखे तरीके से ठगी करते कथित लोजपा नेता मार्कसवादी नगर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शातिर लोजपा के मुंगेर आईटी सेल का अध्यक्ष अमीत कुमार बताया जा रहा है। एक बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहा।

फ्रॉड के पास से स्कैनर, अधिक प्लास्टिक का अंगूठा, थम्ब इम्प्रेशन चुराने वाला सांचा, कार, रामविलास लोजपा व पुलिस मित्र का पहचान पत्र, एटीएम कार्ड, मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस फ्रॉड से पूछताछ के आधार पर उसके सहयोगियों की तलाश में जुट गई है। छापेमारी एसपी अशोक मिश्रा ने निर्देश पर राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में की गई।

शातिर मार्क्सवादी नगर में कैंप लगाकर श्रमकार्ड बनाने का झांसा दे, लोगों से ठगी कर रहा था। स्कैनर मशीन में अंगूठा का निशान लगाने के बाद महिलाओं के मोबाइल पर खाता से रुपया निकासी का मैसेज आने लगा। तब संदेह होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। स्कैनर में लगे सांचे की मदद से बदमाश नकली अंगूठे का निशान बनाकर ठगी करता था। एक दर्जन से अधिक महिलाओं के खाते से बदमाश ने रुपए की निकासी कर ली थी। किसी के खाते से दस तो किसी के खाते से आठ हजार निकाला गया। आश्चर्यनक तो यह है कि नकली थम्ब इम्प्रेशन से बदमाश अनेकों बार रुपए की निकासी करता था।

थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि गिरफ्तार फ्रॉड मुंगेर निवासी अमीत कुमार है। उसके पास से लोजपा के आईटी सेल के अध्यक्ष का और पुलिस मित्र का पहचान पत्र मिला है। उसकी गाड़ी में भी लोजपा नेता का बोर्ड लगा है। शातिर स्कैनर मशीन में सांचा लगाकर अंगूठे का निशान लेकर, उससे प्लास्टिक का नकली थम्ब इम्प्रेशन बनाकर ठगी करता था। पूछताछ के आधार पर पुलिस उसके सहयोगियों की तलाश में जुटी है।