• November 20, 2025 7:32 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – वार्ड संख्या 10 में सोनी कुमारी के जनसंपर्क से विरोधियों के छूट रहे पसीना 

ByReporter Pranay Raj

Sep 21, 2022

आशीष – 7903735887 

बिहारशरीफ नगर निगम के लिए रस्साकशी तेज हो गयी है। सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। वार्ड संख्या 10 में नामांकन की तैयारी कर रही सोनी कुमारी के मैदान में आने से विरोधियों के पसीने छूट रहे हैं। उनकी तैयारी व समर्थकों की तादाद देखकर विरोधी हलकान हो रहे हैं।

उनके प्रतिनिध राजा परिक्षित गोप ने बताया कि महीनों पहले से जनता से मिल रहे हैं। उनकी समस्याओं को जानने-समझने का प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों की मांग पर वह चुनाव मैदान में उतरे हैं। वार्ड संख्या 10 में कई समस्याएं हैं। आमलोगों की परेशानी दूर करने के लिए ही वह चुनाव में उतरे हैं। मंगलवार को भी सोनी कुमारी के समर्थकों ने लोहगानी, टिकुलीपर, हड़यापोखर, कागजी मोहल्ला समेत अन्य इलाकों में जनसम्पर्क अभियान चलाया। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें समर्थन देने का वादा किया। परिक्षित ने बताया कि 22 सितंबर को लोहगानी देवी स्थान से टिकुलीपर होते हुए बिहारशरीफ प्रखंड कार्यालय पहुंचकर नामांकन कराएंगे। जनसम्पर्क अभियान में भरतभूषण यादव, रामउचित पासवान, युगल पासवान, विजय पासवान, मुन्ना पासवान, शैलेन्द्र यादव, बाल्मिकी यादव आदि मौजूद थे।