• November 20, 2025 7:34 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रहुई में बुजुर्ग व राजगीर में विवाहिता की हत्या, जानें वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Sep 18, 2022

सूरज – 7903735887 

रहुई थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में भूमि-विवाद में बुजुर्ग की तो राजगीर में एक विवाहिता का शव  मिला है | परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है | रहुई में लाठी-डंडे से पीटकर तो राजगीर में विवाहिता की हत्या पर सस्पेंस बरकार है |  रहुई थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में मृतक गर्भू पासवान हैं। 42 डिसमील जमीन के लिए गांव के ही कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा था। इसी खुन्नस में हत्या की गयी। परिजन ने सात लोगों को आरोपित बनाया है। इनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, पुलिस नाद रखने के कारण विवाद में हत्या का दावा कर रही है।

घर में विवाहिता का मिला शव, हत्या की आशंका

राजगीर थाना इलाके के गिरियक रोड शिव स्थान(कुम्हार टोली) के विकास पंडित उर्फ सोसू पंडित के घर से रविवार की शाम पुलिस ने उसकी पत्नी 22 वर्षीय धर्मशीला देवी का शव बरामद किया। यह हत्या है या आत्महत्या अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। धर्मशीला व विकास ने ढाई साल पहले लव मैरेज की थी।

विकास ने अपने भाई की साली से ही शादी की थी। धर्मशीला का मायका पटना का जक्कनपुर-संपतचक है। घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शटर उठाकर घर में प्रवेश की। डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी। चौकी पर विवाहिता का शव पड़ा था। घर का दरवाजा पश्चिम साइड से खुला था। लोगों ने बताया कि दिन में पति व पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इससे पहले भी कई बार दोनों के बीच लड़ाई हो चुकी थी। विकास पंडित गिरियक रोड शिव गली निवासी उमेश पंडित का पुत्र है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और घटना की छानबीन में जुटी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हत्या है या आत्महत्या। पोस्टमार्टम के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा कि विवाहिता की मौत कैसे हुई।