• February 25, 2026 10:09 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सीएसपी संचालक को बनाता था निशाना, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे….

ByReporter Pranay Raj

Sep 13, 2022

राज – 7903735887 

पुलिस ने खुदागंज थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालकों से लूटपाट की घटना का पर्दाफाश करने का दावा किया है। 48 हजार रुपये के साथ दो लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। मोबाइल, बाइक व देसी पिस्तौल भी बरामद हुआ है। डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने मंगलवार को हिलसा में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि महिला से लूटा गया मोबाइल व रुपया बरामद किया गया है।

पिछले सप्ताह खुदागंज थाना क्षेत्र के चौरमा मोड़ के पास संचालिका सुरुची कुमारी से लूटपाट हुई थी। इसके पांच दिन बाद हरसिंगरा के पास संचालक गुड्डू कुमार को गोली मारकर लूटपाट की गयी थी। डीएसपी ने बताया कि उनके नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था।

अनुसंधान के बाद इस्लामपुर थाना क्षेत्र के अमनावां गांव निवासी बंटी कुमार व दीपक कुमार को पकड़ा गया। दोनों ने लूट में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। छापेमारी में इंस्पेक्टर विजय कुमार मिश्रा, खुदागंज थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन, इस्लामपुर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, डीआईयू प्रभारी चंदन कुमार, आलोक कुमार, जितेन्द्र बहादुर सिंह, वसंत कुमार तिवारी आदि शामिल थे।