• February 25, 2026 9:39 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मुखिया का उम्र 55 दिल बचपन, लगाएं नर्तकी संग ठुमके …..

ByReporter Pranay Raj

Sep 12, 2022

सौरभ – 7903735887 

नगरनौसा प्रखंड के एक मुखिया का बार बालाओं संग ठुमका लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो अरियावां पंचायत के मुखिया रूदल प्रसाद का बताया जा रहा है। मुखियाजी बाल बालाओं संग ठुमका लगा रहे हैं। यही नहीं, शर्ट के अंदर से जेब से रुपए भी निकालकर मुखिया जी नतर्कियों को देते दिखे। वीडियो कब का है इसका खुलासा नहीं हो सका है।
इस बाबत मुखिया ने बताया कि पटना जिला में वह बर्थ डे पार्टी में गए थे। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा था। वह लौटने लगें तो कुछ नर्तकियों ने उन्हें घेर लिया। वह ठुमका नहीं लगाएं।