• February 25, 2026 11:08 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लाश गिराने की योजना विफल, कार सवार तीन हथियार संग गिरफ्तार

ByReporter Pranay Raj

Sep 12, 2022

राज – 7903735887 

पुलिस सक्रियता से अप्रिय घटना टल गई। दीपनगर थाना पुलिस ने शनिवार की रात गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस केंद्र के समीप से कार सवार तीन बदमाशों को हथियार-कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। दीपनगर में रहने वाले बदमाशों के रिश्तेदार का किसी से झगड़ा हुआ था। उसी रंजिश में तीनों लाश गिराने आए थे। गिरफ्तार बदमाशों में शेखपुरा जिला के कोरमा थाना क्षेत्र डीह कुसुंबा गांव निवासी सुधीर यादव का पुत्र संतोष कुमार, बंगालीपर गांव निवासी स्वर्गीय कैलाश तांती का पुत्र छोटू कुमार और सुरेश यादव का पुत्र संतोष कुमार शामिल है। इनके पास से दो लोडेड कट्टा, एक मिस फायर समेत चार कारतूस, दो मोबाइल व एक पुरानी अल्टो कार बरामद हुई।

कार्रवाई सदर डीएसपी डॉक्टर मोहम्मद शिब्ली नोमानी के नेतृत्व में हुई। छापेमारी टीम में दीपनगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल, जमादार राजेश रंजन कुमार, सिपाही अर्जुन कुमार, अनुराग कुमार, चौकीदार महेंद्र यादव समेत अन्य कर्मी शामिल थे।

डीएसपी ने बताया कि बदमाशों के एक रिश्तेदार दीपनगर में रहते हैं। जिनका किसी से झगड़ा हुआ था। उसी खुन्नस में बदमाश अपने रिश्तेदार की ओर से अप्रिय घटना को अंजाम देने आया था। गुप्त सूचना पर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की सक्रियता से अप्रिय घटना टल गई।