• April 19, 2026 11:49 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – काल ने चार को लीला, जानें कैसे हुई मौत

ByReporter Pranay Raj

Sep 10, 2022

आशीष और सौरभ – 7903735887 

जिले के अलग-अलग थाना इलाके में बीते 24 घंटे के दौरान चार लोगों की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा, उसे परिवार के हवाले कर दिया।
मौत नं. 01
बेन थाना के एकसारा गांव में शुक्रवार की रात बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। अगली सुबह खेत में शव मिलने से मौत का खुलासा हुआ। मृतक स्व. शिवजी प्रसाद के 62 वर्षीय पुत्र बालवृंद प्रसाद हैं। परिजन ठनका से मौत का अंदेशा जता रहे हैं।
मौत नं. 02
सारे थाना के ओंदा गांव के निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक के समीप शनिवार को ठनका की चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई। जबकि, उसकी ममेरी बहन जख्मी हो गई। मृतक मानपुर थाना क्षेत्र के सरबहदी गांव निवासी स्व. शिवकुमार रविदाास का 15 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार है। उसके पिता की मौत 15 दिन पहले हुई थी। जख्मी ममेरी बहन 14 वर्षीया सुधा कुमारी का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया जा रहा है।
मौत नं. 03
चंडी थाना के भगवानपुर गांव में शुक्रवार की रात सुप्तावस्था में महिला सर्पदंश की शिकार हो गई। परिवार के लोग चिंताजनक हालत में सुधीर मिस्त्री की पत्नी अंजू देवी को सदर अस्पताल लाएं। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मौत नं. 04
हिलसा थाना क्षेत्र के दाहाविगहा गांव में शनिवार को एक महिला की मौत हो गई। ससुराल वाले घटना को फंासी लगाकर खुदकुशी बता रहा है। मृतका बैजू यादव की पत्नी है। पुलिस जांचोपरांत मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है।