• November 20, 2025 7:39 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – आमोद दूसरी बार बने राजद के बिहारशरीफ प्रखंड अध्यक्ष ….

ByReporter Pranay Raj

Sep 9, 2022

राज – 7903735887 

दीपनगर स्थित एक सभागार में शुक्रवार को राजद के बिहारशरीफ प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराया गया। आमोद यादव को लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया गया। चुनाव प्रखंड प्रभारी कल्लू मुखिया व सह प्रभारी आबिद हुसैन की देखरेख में हुआ। निर्वाचित होने के बाद सदस्यों ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया।

कल्लू मुखिया ने कहा कि राजद गरीब-गुरबों की आवाज है। हमेशा उनके हक की लड़ाई लड़ता है। आज गरीबों की सरकार है तो भाजपा नेताओं को दर्द हो रहा है। पार्टी की नीतियों के तहत नियम के अनुसार चुनाव कराये जा रहे हैं। युवा राजद के जिलाध्यक्ष विजय मुखिया ने कहा कि राजद कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को मौका मिलता है। नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी मिली है, उसका पूरी तरह से निर्वहन करेंगे। मौके पर अरुणेश यादव, सातो यादव, उपेन्द्र यादव, सुशीला देवी, संतोष कुमार, रामजन्म कुमार, पिंटू कुमार, बिल्लू कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।