• February 25, 2026 8:39 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फायरिंग कर दंपती से 2.53 लाख की लूट ….

ByReporter Pranay Raj

Sep 7, 2022

राज – 7903735887 

खुदागंज थाना क्षेत्र के चौरमा गांव के समीप बुधवार को बदमशाें ने फायरिंग करते हुए सीएसपी संचालिका से 2.53 लाख नगदी, लैपटॉप, मोबाइल और क्रेडिट कार्ड की लूट कर ली। विरोध करने पर बदमाशों ने दंपती की पिटाई कर दी। घटना को अंजाम दे, दो बाइक पर सवार आधा दर्जन बदमाश गोलीबारी करते हुए फरार हो गया। पीड़िता चरनटई गांव निवासी सुरूचि कुमारी है। सूचना के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई।
संचालिका ने बताया कि पति विक्की कुमार के साथ वह स्कूटी से मैदाखुर्द गांव स्थित सेंटर जा रही थीं। उसी दौरान बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। फायरिंग कर लूटपाट की गई। फिर गोलीबारी करते हुए लुटेरे दो बाइक पर सवार हो फरार हो गए। बदमाशों की संख्या छह थी। जिनमें चार पास कट्‌टा था। थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।