• February 25, 2026 7:07 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मुखिया पति को फोन से दी जान मारने की धमकी …..

ByReporter Pranay Raj

Sep 4, 2022

आशीष – 7903735887 

सिलाव प्रखंड की धरहरा पंचायत की मुखिया मनियावां गांव निवासी रिंकू देवी के पति रूपेश कुमार उर्फ विजय कुमार को फोन कर जान से मारने की धमकी दी गयी है। रविवार को कई बार फोन कर उन्हें धमकी दी गयी। दो दिन पहले भी दूसरे नंबर से फोन कर धमकी दी गयी थी। मुखिया पति रविवार को प्रखंड के कई मुखिया व मुखिया प्रतिनिधि के साथ नालंदा थाना पहुंचे और एफआईआर के लिए आवेदन दिया।

रुपेश ने बताया कि उनका किसी से विवाद नहीं है। किसी तरह का झगड़ा भी नहीं हुआ है। कुछ दिन पहले शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे एक बदमाश को उन्होंने समझाने का प्रयास किया था। दो दिन पहले फोन कर अंजाम भुगतने की धमकी दी गयी। रविवार को एक बदमाश ने कई बार उन्हें फोन किया। फोन पर वह भद्दी-भद्दी गालियां दे रहा था। उन्हें अंजाम भुगतने व जान से मारने की धमकी दे रहा था। वह फोन करने वाले को नहीं जानते हैं। उन्होंने पुलिस को दोनों नंबर उपलब्ध कराया है, जिससे उन्हें धमकी दी गयी। इस घटना से मुखिया का परिवार दहशत में है। प्रभारी थानाध्यक्ष मदन सिंह ने बताया कि आवेदन मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। सोमवार को फोन करने वाले का पता चल जाएगा।

|