• November 20, 2025 7:39 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ज्वेलर्स दुकान को बदमाश बना रहा निशाना , शटर तोड़कर भीषण चोरी ….. 

ByReporter Pranay Raj

Sep 3, 2022

सूरज – 7903735887 

सरमेरा थाना इलाके के प्रखंड कार्यालय के समीप मंजूश्री मार्केट में शुक्रवार की रात चोरों ने जेवर दुकान का शटर तोड़कर लाखों की संपत्ति चुरा ली। घटना का खुलासा शनिवार की सुबह में हुआ। दुकानदार विकास कुमार की माने तो 25 हजार रुपये नगद समेत करीब 11 लाख जेवर की चोरी हुई है। सूचना पाकर पुलिस छानबीन के लिए घटनास्थल के पास पहुंची थी।

पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार की रात वह रजरप्पा गया हुआ था। सुबह में पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उसकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। आनन-फानन में वह रजरप्पा से वापस पहुंचा। चोरों ने दुकान ने नगद व सोने-चांदी के जेवर चुरा लिये थे। इसके बाद उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा।