• April 19, 2026 1:05 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मुख्यमंत्री ने पार्टी के दिवंगत साथी को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

ByReporter Pranay Raj

Aug 27, 2022

राज – 7903735887 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को नालंदा पहुंचे। एकंगरसराय के गोमहर गांव मुख्यमंत्री दिवंगत जदयू के प्रखंड अध्यक्ष स्व. विनोद प्रसाद के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए। नम आंखों से पार्टी के पुराने साथी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सीएम ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। परिवार से मिलकर सीएम ने उन्हें ढाढ़स बंधाया।

इसके बाद सीएम का काफिला हरनौत के नेहुसा पहुंचा। यहां भूतपूर्व स्वतंत्रता सेनानी सह प्रधानाध्यापक स्व. राम कृष्ण पंडित की पुण्य तिथि में सीएम शामिल हुए। दिवंगत के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद सीएम का काफिला पटना के लिए रवाना हो गया।इस दौरान सांसद कौशलेंद्र कुमार, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक इं. सुनील कुमार, कवि उदयशंकर शर्मा उर्फ कविजी, अनिल कुमार सिंह , डीएम शशांक शुभंकर, एसपी अशोक मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी व पार्टी नेता मौजूद थे।