• November 20, 2025 5:32 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बउआ गैंग के एक और बदमाश का सरेंडर….

ByReporter Pranay Raj

Mar 3, 2020

विधि संवाददाता -7079013889 

मकसूद हत्याकांड का आरोपी, बउआ गैंग का शातिर सोहसराय के लोहगानी निवासी शंकर यादव का पुत्र सोनू कुमार ने मंगलवार को व्यवहार न्यायालय में सरेंडर कर दिया। इसके पूर्व मनीष पांडेय ने सरेंडर किया था। हत्याकांड का मुख्य आरोपी, गिरोह का सरगना अभय यादव उर्फ बउआ समेत अन्य अब भी फरार है। कोर्ट सूत्रों ने बताया कि दोपहर में आरोपी ने सरेंडर किया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें सरेंडर की स्पष्ट सूचना नहीं हैॅ। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।