• November 20, 2025 7:32 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुलिस टीम पर पर हमला का आरोपित वार्ड सदस्य गिरफ्तार

ByReporter Pranay Raj

Aug 18, 2022

सौरभ – 7903735887 

दीपनगर थाना पुलिस ने नालंदा थाना क्षेत्र के सवैत गांव में छापेमारी कर गुरुवार को पुलिस पर हमला के आरोपी वार्ड सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपित निजामुद्दीन मल्लिक का पुत्र मो. अयाज है।

थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि 23 जुलाई को बिहारशरीफ-राजगीर रोड में निर्माणाधीन टोल प्लाजा के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई थी। घटना के बाद गुस्सायी भीड़ ने 112 आपात सेवा की दो गाड़ियों को छतिग्रस्त कर पुलिस टीम पर रोड़ेबाजी करते हुए हमला किया था। गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। फरार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।