• February 25, 2026 12:51 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – करंट से मौत का सिलसिला जारी , फिर गयी जान …..

ByReporter Pranay Raj

Aug 17, 2022

आशीष – 7903735887 

मानपुर थाना क्षेत्र के धनुकी गांव में बुधवार को करंट से चरवाहे और मवेशी की मौत हो गयी। मृतक 65 वर्षीय दशरथ यादव हैं। ग्रामीण बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। परिजन ने बताया कि वह मवेशी चराने के लिए खंधा में गये थे। वहां पहले बिजली का तार झूल रहा था। मवेशी तार के सम्पर्क में आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बुजुर्ग भी करंट की चपेट में आ गये। आसपास के लोगों ने लाइन काटकर किसी तरह दोनों को तार से अलग किया। हादसे में मवेशी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। बुजुर्ग को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही परिजन छाती पीटकर रोने लगे। थानाध्यक्ष ने बताया कि करंट से बुजुर्ग और मवेशी की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया है।