• November 20, 2025 7:28 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हत्या के प्रतिशोध में बेरहमी से हत्या , जानें वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Aug 12, 2022

सूरज – 7903735887 

सिलाव थाना पुलिस ने शुक्रवार को ग्रामीणों की सूचना पर कुरथौर खंधा स्थित कुआं से बोरे मे बंद अधेड़ की लाश बरामद की। मृतक का हाथ-पैर बंधा था, गले पर रस्सी के निशान थे। शव पूरी तरह सड़ चुकी थी, उससे तेज दुर्गंध आ रही थी। मृतक सिकंदरा गांव निवासी स्व. तेतर रविदास का 43 वर्षीय पुत्र रामकृष्ण रविदास हैं। परिजन हत्या के प्रतिशोध अपरहण कर लाश गिराने का आरोप लगा रहे हैं। मृतक भूमि खरीद बिक्री का काम करते थे। पुलिस शव को पोस्टामर्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

मृतक के पुत्र विकास कुमार ने बताया कि पिछले 5 अगस्त को गोपाल यादव, पंकज यादव और राजेश यादव ने पिता का अपहरण कर लिया। मारपीट करते हुए उन्हें पिकअप में बिठाकर बदमाश ले गए। घटना के पहले उसी दिन मोतिया बिगहा निवासी सुबोध यादव की लाश राजगीर में मिली थी। गला दबाकर उनकी हत्या की गई थी। सुबोध के परिजन उनके पिता पर रुपया लेनदेन विवाद में हत्या का आरोप लगा रहे थे। उसी रंजिश में पिता को अगवा कर मारा गया। परिवार पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगा रहा है।

थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस अपहृत की तलाश में जुटी थी। अंदेशा है कि अपहरण के दिन ही अधेड़ की हत्या कर दी गई। दर्ज केस में हत्या की सुसंगत धारा लागू की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।