• November 20, 2025 7:26 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – तेजस्वी के डिप्टी सीएम बनने पर राजद कार्यकर्ताओं ने उड़ाए अबीर गुलाल ….

ByReporter Pranay Raj

Aug 11, 2022

रोहित – 7903735887 

महागठबंधन की सरकार बुधवार को बन गयी। सीएम पद के लिए नीतीश कुमार ने तो तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इसके बाद से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। राजद कार्यकताओं ने गुरुवार को भी एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी।

राजद के युवा नेता अरुणेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि यह पार्टी सिर्फ तोड़ना व खरीदना जानती है। लेकिन, महाराष्ट्र की तरह बिहार इसका शिकार नहीं बनेगा। एक बार फिर से महागठबंधन सरकार सत्ता में आयी है। इस बार और तेजी से सूबे का विकास होगा। सिंचाई, पढ़ाई, कमाई और दवाई के लिए व्यापक बदलाव किए जाएंगे।