• February 25, 2026 12:54 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र जख्मी, एक की मौत

ByReporter Pranay Raj

Aug 5, 2022

सौरभ – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय मोड़ के समीप गुरुवार की देर शाम अज्ञात वाहन से कुचलकर अधेड़ की मौत हो गई। घटना में पुत्र जख्मी हो गया। मृतक मघड़ा गांव निवासी 50 वर्षीय सुनील सिंह है। जख्मी पुत्र मनीष कुमार इलाजरत है।

परिवार ने बताया कि दोनों पिता-पुत्र मजदूरी कर लौट रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन दोनों को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। परिवार के लोग जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाएं। जहां से गंभीर रूप से जख्मी को पटना रेफर कर दिया गया। पटना ले जाने के दौरान रास्ते में अधेड़ की मौत हो गई। थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। अज्ञात वाहन पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।