• November 20, 2025 7:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गोलियों से छलनी कर युवक की हत्या, बोलेरो लूट बदमाश फरार…

ByReporter Pranay Raj

Jul 28, 2022

राज – 7903735887 

हिलसा थाना क्षेत्र के कृष्णा बिगहा गांव के बाली गोरैया के खंधा में बुधवार की रात बदमाशों ने चालक की गोली मार हत्या कर बोलेरो लूट ली। गुरुवार की सुबह घटना का खुलासा हुआ। मृतक परबलपुर थाना क्षेत्र के जोगिया गांव निवासी रंगेश सिंह उर्फ डोमन प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार है।
सूचना के बाद हिलसा और थरथरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। हिलसा पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। बदमाशों ने सिर में एक और पेट में दो गोलियां मार वाहन मालिक को मौत के घाट उतारा।

परिजनों ने बताया कि युवक खुद की बोलेरो चलाता था। बुधवार को किसी ने फोन कर बोलेरो बुक किया और बुलाया। जिसके बाद युवक चला गया। सुबह में परिवार को युवक की शव मिलने की खबर मिली। बदमाश युवक की हत्या कर बोलेरो लूटकर ले गया।

थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्यारे शातिर थे। मृतक का मोबाइल क्षतिग्रस्त कर बदमाश उसका सिम ले फरार हो गया। कॉल डिटेल से बदमाशों का सुराग मिल जाएगा।