• November 20, 2025 7:08 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गर्भ में पल रहे नवजात के साथ महिला की मौत, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jul 25, 2022

राज – 7903735887 

हरनौत थाना क्षेत्र के पचौरा गांव में रविवार की रात गर्भ में पल रहे नवजात के साथ महिला ने फांसी लगाकर खुद की भी जान ले ली। महिला तीन बच्चों की मां थी। आर्थिंग तंगी के कारण वह चौथे बच्चे को जन्म देना नहीं चाहती थी। पति द्वारा गर्भपात में टालमटोल किए जाने से नाराज हो महिला ने जानलेवा कदम उठाया। मृतका प्रियरंजन कुमार की 25 वर्षीया पत्नी कंचन कुमारी है।

पति ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं। पत्नी दो माह की गर्भवती थी। घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं होने के कारण पत्नी चौथे बच्चे को जन्म देना नहीं चाहती थी। इस कारण वह गर्भपात कराने कह रही थी। गर्भपात कराने में देरी होने से नाराज होकर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि घरेलू विवाद में आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। मायके के परिजन भी खुदकुशी की बात कह रहे हैं। यूडी केस दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।