• Sun. Jun 8th, 2025

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – प्रेम जाल में फंसा किशोरी का किया यौन शोषण,गर्भवती होने पर …..

ByReporter Pranay Raj

Jul 22, 2022

राज – 7903735887 

बिन्द थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर नाबालिग किशोरी से यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता दो महीने से अपनी बहन के घर आयी हुई थी।

प्राथमिकी के अनुसार आरोपित गौतम पासवान पीड़िता की बहन के गांव में शराब पीने जाता था। वह पहले से शादीशुदा था। इसी दौरान किशोरी को उसने प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने लगे। जब किशोरी गर्भवती हो गयी तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने अपने गांव पहुंचकर मां को घटना की जानकारी दी। पीड़िता की मां ने आरोपित के खिलाफ बिन्द थाने में एफआईआर करायी। दारोगा नागेन्द्र चौधरी ने बताया कि आरोपित को पकड़ लिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी है।

About The Author