• April 18, 2026 11:22 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हादसे में नवादा के युवक की मौत, जानें कारण ….

ByReporter Pranay Raj

Jul 17, 2022

रोहित – 7903735887 

सिलाव थाना क्षेत्र के बापू उच्च विद्यालय के समीप रविवार की रात ट्रक से कुचलकर नवादा के युवक की मौत हो गई। मृतक नवादा जिला के छोटकी अंबा गांव निवासी पवन कुमार का पुत्र सोनू कुमार है।  परिवार के अस्पताल पहुंचने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकता है | ऐसी चर्चा है कि युवक सिलाव के माहूरी गांव में दोस्त को छोड़कर लौट रहा था। उसी दौरान हादसा हुआ। हालांकि कुछ परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं |  थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक अपने दोस्त समीर के साथ बाइक पर सवार था | शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। प्रथमदृष्टया मौत का कारण सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रहा है।