• February 25, 2026 1:18 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फरार हत्यारोपी के घर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई ….

ByReporter Pranay Raj

Jul 17, 2022

सूरज – 7903735887 

राजगीर थाना क्षेत्र के धनछुई गांव में हत्या के आरोपी के घर पुलिस ने कुर्की जप्ती की। राजगीर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि हत्या का अभियुक्त शिव राजवंशी व भोला राजवंशी के घर पर कुर्की की गयी। ये दोनों 2021 से ही फरार चल रहे थे। धनछुई के प्रयाग चौधरी की हत्या हुई थी। हत्या के बाद से ही ये दोनों फरार थे। इस कारण ही इनके घर पर रविवार को कुर्की की गयी। सामान को जप्त कर थाना में लाया गया।