• November 20, 2025 7:18 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पॉश इलाके के कोचिंग क्लास में चोरी, पुलिस चौकसी पर सवाल 

ByReporter Pranay Raj

Jul 15, 2022

सूरज – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के डीडीसी आवास के पास गुरुवार की रात चोरों ने कोचिंग सेंटर से हजारों की संपत्ति चुरा ली। चोर क्लास से एक पंखा, एक इनवर्टर व दो बैट्री चुराकर ले गये। मुखर्जी क्लास के संचालक ने थाने में शिकायत की है। इससे पहले गुरुवार को ही दिन में लफंगों ने पास के ही बिहार क्लब में मारपीट की थी।

चोरों ने कोचिंग क्लास की खिड़की तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इससे पहले हुई मारपीट की घटना को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो आसपास लफंगों का जमावड़ा रहता है। नशाखोरों की संख्या भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बिहार थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस मामले की जांच के लिए पहुंची थी।