• June 7, 2025 9:27 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – छात्रा को झांसा दें मास्टर साहब कर रहें थे यौन शोषण, धराया

Jul 12, 2022

 राज – 7903735887 

रहुई थाना पुलिस ने छात्रा के साथ  यौन शोषण करने के आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित शिक्षक हरनौत थाना क्षेत्र का रहने वाला अमन राज उर्फ पिन्टु पासवान है। छात्रा  ने  उसपर शरबत में नशीला पदार्थ मिलाकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। बार बार शिक्षक उसे झांसा में लेकर उसके साथ कुकृत्य किया | इस बात का जब उसे पता चला तो उसने पल्ला झाड़ने लगा | अपने ऊपर हुए इस हादसा से छात्रा उबर नहीं पायी और पूरी घटना की जानकारी परिजन को दी | इसके बाद परिजन से शिक्षक के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया |  थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शिक्षक को गिरफ़्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया है।