• April 19, 2026 12:59 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – झाड़फूंक में चली गयी जान, जानें कारण …..

ByReporter Pranay Raj

Jul 9, 2022

राज – 7903735887 

अंधविश्वास के चक्कर में शनिवार को एक महिला की जान चली गयी। घटना चंडी थाना क्षेत्र के ठाकुर स्थान गांव की है। शंकर रविदास की 32 वर्षीया पत्नी सीमा देवी को सांप ने काट लिया। इलाज कराने की बजाय घरवाले झाड़फूंक में लगे रहें। इसी दौरान महिला की मौत हो गयी।

पति ने बताया कि पत्नी शुक्रवार की शाम नूरसराय बाजार गयी थी। शाम को दो महिलाओं के साथ वापस लौट रही थी। रेलवे ट्रैक पार करते समय सांप ने उसे काट लिया। उसके बाद लोग उसे झाड़फूंक के लिए ले गयी। उसकी तबियत और बिगड़ गयी तो सदर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सर्पदंश से महिला की जान गयी है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।