• February 25, 2026 11:42 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दिनदहाड़े रिक्शा सवार से डेढ़ लाख की हो गई लूट, जानें वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Jul 7, 2022

रोहित – 7903735887 

हिलसा थाना क्षेत्र के योगीपुर मार्ग में तालाब के पास गुरुवार को बाइक सवार बदमाशों नेअधेड़ से डेढ़ लाख रुपया लूट लिया। दिनदहाड़े घटना को अंजाम दे बदमाश आराम से फरार हो गया। वारदात शिव नगर मोहल्ला निवासी स्व. महावीर प्रसाद के पुत्र अखिलेश कुमार सिन्हा के साथ हुई। अधेड़ एसबीआई शाखा से रुपया की निकासी कर घर लौट रहे थे। उसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया।

पीड़ित ने बताया कि स्टेट बैंक की शाखा से डेढ़ लाख रुपया निकासी कर वह रिक्श से घर लौट रहे थे। मंदिर तालाब के समीप एक बाइक पर सवार दो बदमाश आया और रुपया रखा थैला उनसे लूट लिया। डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।